बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने जान के ख़तरे को लेकर एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
कोतवाली थाना क्षेत्र के युवक ने दुकान मालिक द्वारा जान के खतरे को लेकर एसएसपी ऑफिस में सोमवार को प्रार्थना पत्र दिया है। राजू शर्मा ने बताया कि उनके चचेरे भाई रवि शर्मा मढ़ीनाथ का रहने वाला है। रवि शर्मा नौ साल से श्यामा देशी घी वालों के यहां नौकरी करता था। लगभग एक महीने पहले मालिक सुधीर खण्डेलवाल ने अपने गोदाम में रवि शर्मा को लाठी, डंडों से मारा-पीटा था।