लोहारू: नगर पालिका लोहारू ने वार्ड-3 में सीसी रोड का निर्माण किया शुरू, लगभग ₹30 लाख की आएगी लागत
Loharu, Bhiwani | Jun 23, 2025 शहर के वार्ड न. तीन के लोगों को अब सडक़ के गड्ढों और हिचकोलों से मुक्ति मिलेगी। दरअससल पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त वार्ड न. तीन की सडक़ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सूबेदार बुधराम द्वारा इस सीसी रोड के कार्य का शुभारंभ किया गया तथा करीब तीस लाख रुपये की लागत से यह सीसी रोड का कार्य पूरा किया जाएगा।