राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा इलेक्ट्रिक स्कूटी से पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई पेट्रोल डीजल बचाने की अपील के बाद शनिवार को दोपहर 12:00 बजे करीब इलेक्ट्रिक स्कूटी से राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी पेट्रोल डीजल बचाने की अपील की।