लुण्ड्रा: ग्राम दोरना निवासी राजनाथ यादव बने पशुपालन में आत्मनिर्भरता की मिसाल, कृत्रिम गर्भाधान से तैयार हुई उन्नत नस्ल की गाय
Lundra, Surguja | Apr 15, 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की पशुधन विकास योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन ने सरगुजा जिले के किसानों की तकदीर बदल दी है। लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम दोरना के निवासी राजनाथ यादव आज क्षेत्र के प्रगतिशील पशुपालकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। अपनी मेहनत और पशु चिकित्सा विभाग के तकनीकी सहयोग से राजनाथ न केवल श्वेत क्रांति को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि सालाना 10 से 12 लाख रुपए