कटिहार: नवादा में खेत से घर लौटते समय युवक को जहरीले कोबरा ने डंसा, सदर अस्पताल में भर्ती
नवादा में खेत से घर लौट रहे युवक को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम सात बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।