कटिहार: गोविंदपुर के पास ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर, एक व्यक्ति घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
गोविन्दपुर के समीप ट्रैक्टर और पिकअप की आमने सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। यह मामला शाम साढ़े सात बजे का हैं। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं ।