कटिहार: ब्रह्मचारी गांव में जमीन धोखे से रजिस्ट्री कराने का मामला, पीड़ित ने विधान पार्षद से लगाई इंसाफ की गुहार
सोमवार के दोपहर 2:30 बजे एक परिवार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। मामला धोखे से जमीन रजिस्ट्री करने का था। मामले के बारे में नरेश मुंडा ने बताया कि गांव के ही वहीदुल हक ने धोखे से उनकी पुस्तक जमीन अपने नाम कर लिए है। अपनी जमीन वापस पाने के लिए वह विधान पार्षद के पास पहुंचे थे।