कटिहार: प्रभात नगर में श्री श्री आनंदमूर्ति की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
सोमवार की दोपहर 3 बजे श्री श्री आनंदमूर्ति की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती समारोह के अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं जयंती समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। जयंती समारोह में सर्वप्रथम कीर्तन का आयोजन किया गया। जहां मौजूद श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया और इस अवसर पर महाप्रसाद का भी भोग लगाया गया।