कैथल: कैथल के करनाल रोड से चोरों ने हजारों रुपए की ई-रिक्शा चुराई
गांव हरसोला के ओमप्रकाश में सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 23 नवंबर को चोर पद्मा सिटी मॉल कैथल के निकट खड़ी उसकी ई रिक्शा को चुरा कर ले गए। चुराई गई ई रिक्शा की कीमत करीब 60000 बताई गई है। सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।