बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदिसोपुर गांव में बदमाशों ने पूर्व के विवाद को लेकर एक घर पर गोलीबारी की। इस गोलीबार की घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने एक बाइक और खोखा को बरामद किया है। मामला शनिवार की सुबह 10:15 की बताई गई है।