Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

जगाधरी: उड़ीसा से यमुनानगर पहुंचे जादूगर बादशाह ने आंख पर पट्टी बांधकर शहर में चलाई मोटरसाइकिल विधायक ने दी हरी झंडी

MORE NEWS

SIR  को लेके ADC नवीन आहूजा जी

SIR को लेके ADC नवीन आहूजा जी

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 3, 2026

नियमित हुईं 76 कॉलोनियों के विकास का खाका तैयार करें अधिकारी - घनश्याम दास अरोड़ा 

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मेयर व निगम आयुक्त की मौजूदगी में ली अधिकारियों की अहम बैठक

शहर के विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

यमुनानगर।
नगर निगम क्षेत्र की 76 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शहर के विकास को नए पंख लगने वाले हैं। इस फैसले के बाद स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने वीरवार को मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की मौजूदगी में निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जहां नियमित हुई कॉलोनियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रणनीति तैयार की गई, वहीं शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर भी चर्चा की गई।

बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि 76 कॉलोनियों के नियमित होने से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अब इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी कॉलोनियों में आगामी विकास प्रक्रिया, जैसे- पक्की सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट और पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर जल्द से जल्द सर्वे कर विस्तृत कार्ययोजना (ब्लूप्रिंट) तैयार की जाए, ताकि बजट जारी होते ही काम शुरू किया जा सके। इस दौरान उन्होंने शहर में निर्माणाधीन व होने वाले विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। इसके अलावा नालों की सफाई, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में चल रहे मौजूदा विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि जो परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं या जिन पर काम चल रहा है, उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विकास कार्यों में पारदर्शिता और सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। 

------------
मतदाता सूची अभियान में पार्षदों की सहभागिता जरूरी - 
विकास कार्यों के साथ-साथ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व को लेकर चल रहे 'मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)' अभियान पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक इससे वंचित न रह जाए। इसके साथ ही विधायक ने वार्ड पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं और आमजन को जागरूक करें।

---------
हजारों परिवारों को मिली बड़ी राहत - 
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक और जनहितैषी है। यमुनानगर और जगाधरी की इन कॉलोनियों के निवासी पिछले लगभग 30 वर्षों से एक प्रशासनिक तकनीकी त्रुटि के कारण बुनियादी सुविधाओं और रजिस्ट्रियों के लिए परेशान हो रहे थे। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी के निरंतर प्रयासों और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण आज इन हजारों परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है। सरकार के इस कदम से न केवल इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि एनडीसी पोर्टल पर आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर होने से लोग अब आसानी से अपने मकानों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे और नक्शे पास करा सकेंगे।

नियमित हुईं 76 कॉलोनियों के विकास का खाका तैयार करें अधिकारी - घनश्याम दास अरोड़ा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मेयर व निगम आयुक्त की मौजूदगी में ली अधिकारियों की अहम बैठक शहर के विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की 76 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शहर के विकास को नए पंख लगने वाले हैं। इस फैसले के बाद स्थानीय विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने वीरवार को मेयर सुमन बहमनी, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की मौजूदगी में निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जहां नियमित हुई कॉलोनियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रणनीति तैयार की गई, वहीं शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर भी चर्चा की गई। बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि 76 कॉलोनियों के नियमित होने से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अब इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी कॉलोनियों में आगामी विकास प्रक्रिया, जैसे- पक्की सड़कें, नालियां, स्ट्रीट लाइट और पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर जल्द से जल्द सर्वे कर विस्तृत कार्ययोजना (ब्लूप्रिंट) तैयार की जाए, ताकि बजट जारी होते ही काम शुरू किया जा सके। इस दौरान उन्होंने शहर में निर्माणाधीन व होने वाले विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। इसके अलावा नालों की सफाई, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेयर सुमन बहमनी और निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में चल रहे मौजूदा विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि जो परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं या जिन पर काम चल रहा है, उन्हें समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विकास कार्यों में पारदर्शिता और सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ------------ मतदाता सूची अभियान में पार्षदों की सहभागिता जरूरी - विकास कार्यों के साथ-साथ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व को लेकर चल रहे 'मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)' अभियान पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक इससे वंचित न रह जाए। इसके साथ ही विधायक ने वार्ड पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं और आमजन को जागरूक करें। --------- हजारों परिवारों को मिली बड़ी राहत - भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक और जनहितैषी है। यमुनानगर और जगाधरी की इन कॉलोनियों के निवासी पिछले लगभग 30 वर्षों से एक प्रशासनिक तकनीकी त्रुटि के कारण बुनियादी सुविधाओं और रजिस्ट्रियों के लिए परेशान हो रहे थे। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी के निरंतर प्रयासों और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण आज इन हजारों परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है। सरकार के इस कदम से न केवल इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि एनडीसी पोर्टल पर आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर होने से लोग अब आसानी से अपने मकानों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे और नक्शे पास करा सकेंगे।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 3, 2026