जगदलपुर: कलचा में महिला से हुई मारपीट, दो के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा में एक महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार जेमा बघेल के साथ भीमसेन बघेल और लीला बघेल ने मारपीट की है। घटना में उसके सर पर चोट पहुंची जिससे वह बेहोश हो गई। आसपास के लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेमा बघेल को हास्पिटल में भर्ती करवाया और मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।