जगदलपुर: बालाजी मंदिर के 23 वें वार्षिक महोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत
शहर के बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिक महोत्सव के पहले दिन आज शहर में भगवान बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कलशधारी मातृशक्ति के साथ-साथ हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं शामिल रहे। शोभायात्रा में शामिल वादक एवं नर्तक दल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।