बालोद: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए इंसानियत: पेड़ों पर सकोरे बांधकर बुझा रहे प्यास, भोज साहू और वीरेंद्र सिंह की अनोखी पहल
Balod, Balod | Apr 28, 2026 भीषण गर्मी में जहां इंसान बेहाल हैं, वहीं पशु-पक्षियों के सामने भी प्यास और भूख का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे समय में जिले के पर्यावरण प्रेमी आगे आकर बेजुबानों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं। ग्राम देवरी (द) के पक्षी मित्र भोज साहू और दल्लीराजहरा निवासी वीरेंद्र सिंह इन दिनों पेड़ों में सकोरे बांधकर पक्षियों के लिए पानी और चारे की व्यवस्था कर रहे हैं।