परबत्ता: 75 साल पुरानी हस्तलिखित धरोहरों को सहेजने के लिए खोजबीन शुरू, परबत्ता पहुंचे कला एवं संस्कृति पदाधिकारी
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत देश की प्राचीन हस्तलिखित धरोहरों को सहेजने की ऐतिहासिक पहल अब खगड़िया तक पहुंच चुकी है। इस मिशन के अंतर्गत 1 करोड़ से अधिक पांडुलिपियों के सर्वेक्षण,संरक्षण और डिजिटल भंडारण का कार्य तेज़ी से जारी है।इसी क्रम में खगड़िया जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार शनिवार की दोपहर