सिकंदरा: बरौर में महिला सिपाही ने थाने में खाया जहर, रिलीविंग के लिए चक्कर काट रही थी, क्षेत्राधिकारी सिकंदरा ने दी जानकारी
रविवार की शाम बरौर थाने में तैनात महिला सिपाही अंशु शर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही का ट्रांसफर 5दिन पहले दूसरे थाने में हो गया था। वह 4दिनों से रिलीविंग लेटर पर साइन कराने के लिए महिला थाना प्रभारी के चक्कर काट रही थी। फिलहाल महिला सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकार