झालरापाटन: झालावाड़ अभिभाषक परिषद में खेल महोत्सव का आगाज, जिला न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी रहे उद्घाटन में शामिल
झालावाड़ अभिभाषक परिषद द्वारा समर गेम्स के तहत एक खेल महोत्सव शनिवार सुबह शुरू हो गया है। 3 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें जिले के अधिवक्ता और न्यायिक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष मुकेश शर्मा 'भाया' ने बताया कि सुबह करीब 10:00 बजे खेल संकुल स्थित स्टेडियम में महोत्सव का शुभारंभ हुआ।