मड़ियाहू: मड़ियाहूँ में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक, जिला पंचायत चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन
जौनपुर के मड़ियाहूँ में अपना दल (एस) की जिला इकाई मछलीशहर की समीक्षा बैठक बुधवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।