चिरैया विधानसभा से तीसरी बार विधायक पद पर लालबाबू प्रसाद गुप्ता के विजयी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है । भाजपा कार्यकर्ता पूरे दिन बखरी पहुँच कर तीसरी बार लालबाबू प्रसाद गुप्ता के जीत को लेकर बधाई देते रहे । इस मौके पर सभी समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर शनिवार को शाम 7 बजे तक बधाई दी।