बड़ी सादड़ी: भानुजा में महिला किसान दिवस पर क्लाइमेट स्मार्ट खेती की जानकारी दी गई
बड़ी सादड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भानुजा में बुधवार को क्लाइमेट स्मार्ट विलेज कार्यक्रम के तहत महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक पाणी बाई जनवा, एफपीओ अध्यक्ष दुर्गा देवी जनवा, प्रगतिशील पशुपालक लक्ष्मी देवी जाट और गायत्री सेवा संस्थान की कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रही।