आगरा: बिचपुरी नहर के पास से ऑटो में चोरी करने वाली दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया, पांच सोने की चेन बरामद
थाना जगदीशपुरा पुलिस ने बिचपुरी नहर के पास se ऑटो में सवार महिला की सोने की चैन चोरी करने वाली दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच पीली धातु की चैन और 130 रुपए बरामद हुए। घटना पीड़िताओं और उसकी बहन के साथ हुई थी, जब दो महिलाएं और 10 साल की लड़की उल्टी का नाटक कर चोरी करने पहुंचीं।