सबलगढ़: आंधी-तूफान से भारी तबाही, कई लोग घायल, सड़क यातायात बाधित
सुबह आए तेज आंधी-तूफान ने क्षेत्र के कई गांवों में भारी तबाही मचा दी। कैलारस-सबलगढ़ मार्ग पर सेमई के पास एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं ग्राम पंचायत सालई के मजरा टोला चंद्रपुरा में तेज आंधी के कारण आनंद कुशवाहा के मकान की दीवार गिर गई तथा टीन उड़ गया