बाघमारा/कतरास: बाघमारा के भेलाटाड में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टाटा कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, ट्रांसपोर्टिंग किया बंद
बाघमारा के भेलाटाड में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टाटा कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ट्रांसपोर्टिंग बंद कर दी ।कहा कि ट्रांसपोर्टिंग के कारण वाहनों की आवाजाही होती है बिना त्रिपाल ढके कोयला की ढूलाई हो रही है। लोगों को प्रदूषण से काफी दिक्कत हो रही है ।टाटा कंपनी कोई सुध नहीं ले रही है। जिस कारण से ट्रांसपोर्टिंग बंद कर दी गई है।