ईस्ट बसुरिया ओ पी क्षेत्र अंतर्गत बोआ कला के समीप 8 लेन सड़क पर कार व बाइक में टक्कर हुई ।जिसमें कार व बाइक को आंशिक क्षति हुई ।लेकिन हताहत की कोई बात नहीं है ।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई ।वहीं ईस्ट बसुरिया ओ पी पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर कर को जब्त कर अपने साथ ले गई। मौके से दोनों वाहन चालक फरार थे।