बाघमारा/कतरास: तेतुलमारी स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक निर्माण में बरती जा रही है लापरवाही, लोगों ने जताया विरोध
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो ने बाघमारा के तेतुलमारी शक्ति चौक पर स्मारक निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया ।कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ नारेबाजी भी की गई ।समिति के सदस्यों ने कहा कि जब तक इस तरह की अनियमिता जारी रहेगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।