जोधपुर: बनाड़ थाना इलाके में खोखरिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्द की हुई मौत
जोधपुर के बनाड़ थाना इलाके में खोखरिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मनोहर सिंह नाम के वृद्द की दर्दनाक मौत हो गई उसके पुत्र की तरफ से बनाड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।