मैहर: अजवाइन गांव मे ओवरलोड ट्रक ने चार भैंसों को कुचला, ग्रामीणों ने वाहन रोक जताया विरोध।
मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अजमाइन गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चार भैंसों को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे मौके पर ही सभी भैंसों की मौत हो गई।घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया हैं, जिस बात से नाराज ग्रामीणों ने वाहन रोक रात्रि मे जताया विरोध की नारेबाजी।