पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना पुलिस ने डकैती मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना कांड संख्या 223/2020 डकैती के संबंध में दर्ज कांड के अभियुक्त हरलोचपुर थाना क्षेत्र के थाथन बुजुर्ग निवासी रामवृक्ष पासवान के पुत्र संतोष कुमार तथा योगनंदन भगत के पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह जानकारी वैशाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।