वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन पुलिस_मंथन_2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Smart SHO Dashboard का विशेष प्रस्तुतीकरण किया। इसे जनपद स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देखा गया। बरेली में डीएम अविनाश सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह डैशबोर्ड शिकायत, अपराध, विवेचना प्रगति और स्टाफ परफॉर्मेंस की रियल-टाइम मॉनिटरिंग में सहायक होगा।