पीरटांड: एसपी दीपक शर्मा पीरटांड के सघन उग्रवाद प्रभावित गांव मदनाडीह पहुंचे और लोगों को मतदान करने के लिए किया प्रेरित
एसपी दीपक शर्मा बुधवार को पीरटांड के सघन उग्रवाद प्रभावित गांव मदनाडीह मोटरसाइकिल से पहुंचे और लोगों को चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया।यह गांव इनामी माओवादी मिसिर बेसरा का है।यहां चुनाव में लोग घरों से निकलने से कतराते हैं। एसपी ने ने यहां लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।