घाघरा: चेगरी खपिया गांव में पौष जतरा सह निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Dec 17, 2025 चेगरी खपिया गांव में पारंपरिक पौष जतरा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी परंपरा, संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिली। जतरा में कई खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर आदिवासी कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया