रामानुजगंज: पिपरौल का सी.सी. चेक डैम बना कृषि समृद्धि का आधार, जल संचयन से बढ़ा भू-जल स्तर, किसानों को मिली बेहतर सिंचाई सुविधा
रामानुजगंज शुक्रवार विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पिपरौल के किसान कभी सिंचाई के लिए आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखते थे लेकिन यह वर्षों पुरानी समस्या अब बीते दिनों की बात हो चुकी है। गांव में निर्मित सी.सी. चेक डैम से न केवल वर्षा जल को सहेजने का कार्य किया गया है, बल्कि किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाई है।