अकबरपुर: रनिया में नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए
रनिया थाना क्षेत्र के रनिया में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर से टकरा गया।जिससे कार सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया किक्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से किनारे कराया गया।घायलों का उपचार जारी है।