खगौल: दानापुर में बस चालक से मारपीट और लूट की सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
दानापुर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र के मठियापुर सूर्य मंदिर के पास बस चालक के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। मुबारकपुर कृषि फार्म निवासी विजय कुमार, जो अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, छितनावां की बस चलाते हैं, छात्रों को छात्रावास छोड़ने के बाद बस पार्क कर रहे थे। इसी दौरान गजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार समेत तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज