मुरैना नगर: जिला अस्पताल में बढ़ा विवाद,एम्बुलेंस संचालकों ने सिविल सर्जन पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप,कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन
मुरैना में निजी एम्बुलेंस संचालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। संचालकों ने आरोप लगाया कि उन्हें अस्पताल परिसर में प्रवेश करने, मरीजों को लाने-ले जाने और एम्बुलेंस संचालन में परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे उनके रोजगार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।