मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर के तालाबों और कुओं का होगा सर्वे, जलस्रोतों पर अतिक्रमण की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित, जाच हुआ शुरू
मेदिनीनगर में तालाबों, कुओं एवं अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी का गठन किया है। यह समिति अगले 10 दिनों के भीतर नगर क्षेत्र के सभी जलस्रोतों का सर्वेक्षण कर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेगी। नगर निगम के नगर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित इस समिति में सदर एसडीएम, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, सदर अं