बड़ेराजपुर: छिंदली डीहीपारा में 11 केवी तार टूटकर गिरी, बाड़ी में रखा पैरा जलकर हुआ खाक, किसानों ने मुआवजे की की मांग
बड़ेराजपुर ब्लॉक के छिंदली डीहीपारा में बीती शाम करीब 7 बजे अचानक 11 केवी तार टूट गया, जिससे बाड़ी में रखा पैरा पूरी तरह जलकर खास हो गया। इस दौरान गांव के ही किसान तुलसी मंडावी और गाड़ो राम मांडवी के बाड़ी में रखा पैरा पूरी तरह जल गया।घटना की जानकारी लगते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँचे,गनीमत रही ही कोई जनहानि नही हुआ।किसानों में मुआवजा की मांग की है।