रोहतास: जिले के सभी थानों में भूमि विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन
Rohtas, Rohtas | May 24, 2025 शनिवार को सुबह 10:00 बजे से शाम क़रीब 4:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देश पर रोहतास जिले के सभी थानों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। थानाध्यक्षों ने संबंधित अंचल पदाधिकारियों के साथ मिलकर थाना परिसर में जनता की समस्याएं सुनीं और विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों का तत्परता से निपटारा किया। इस पहल का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कर