बेंगाबाद: सिरसिया के प्रखंड संसाधन केंद्र में जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
जिला स्तरीय कुकिंग कम्पीटिशन का आयोजन मंगलवार को 3 बजे सिरसिया स्थित प्रखण्ड संसाधन केन्द्र के परिसर में किया गया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अन्तर्गत आयोजित कम्पीटिशन में सभी प्रखण्ड के चयनित विजेता एवं उप-विजेता शामिल हुए। जिला स्तर पर विजेता रेखा देवी, मध्य विद्यालय बदडीह प्रखण्ड - गिरिडीह एवं उप-विजेता सरोज देवी, तिसरी बालक को घोषित किया गया।