बेंगाबाद: मोतीलेदा में पवित्री अस्पताल ने स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन, करीब डेढ़ सौ लोगों की जांच की गई
पवित्री हॉस्पिटल की ओर से रविवार को 3 बजे तक मोतीलेदा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।यहां डॉ विकास और डॉ आफताब की देख रेख में करीब 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी दी गई। इसकी जानकारी देते हुए डॉ विकास ने कहा कि पवित्री हॉस्पिटल की ओर से आज स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।