बेंगाबाद: सिरसिया के प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता की कार्यशाला आयोजित
सिरसिया स्थित सदर प्रखण्ड सभागार में सोमवार को 2 बजे तक मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता प्रदान करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक , आईडीएम कार्यालय निधि कुमारी और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।