ब्यौहारी: ब्यौहारी पपरेड़ी गांव में तीन दिन से बिजली गुल, बोर्ड परीक्षा के छात्र परेशान, धरना प्रदर्शन
ब्यौहारी के पपरेड़ी गांव में बिजली विभाग ने बिना सूचना के ही तीन दिन से गांव की लाइट काट दी है जिससे 10वीं 12वीं के छात्र काफी परेशान हो रहे हैं,लोगों का आरोप है कि बोर्ड एग्जाम में छात्रों को अब पढ़ने में दिक्कत हो रही है जिसको लेकर अब ग्रामीण इकट्ठा होकर गांव में धरने में बैठ गए हैं यह धरना शनिवार की सुबह 4:00 बजे तक जारी रहा।