ब्यौहारी: हवन के दौरान मधुमक्खी के हमले से बुजुर्ग की मौत, 10 घायल, घटना ब्यौहारी के गुरा गांव की
प्रयागराज से लौटने के बाद घर में परिवार हवन कर रहा था,हवन का निमंत्रण आसपास के लोगों को भी दिया गया था, हवन के दौरान पीपल के पेड़ में लगी मधुमक्खीया धुएं से उड़ गई और वहा भगदड़ मच गई, जिसमे मधुमक्खीयो के काटने से एक 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई, तो 10 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना ब्यौहारी के गुरा गांव की है।,,