मंगलबार को मिली जानकारी अनुसार कांगडा विधायक पवन काजल ने ग्राम पंचायत तियारा के टीका ढुगियारी में 7 हेडपंपों का उद्घाटन किया ।उन्होंने बताया कि सात गांव दुनीयारी में सात बिजली चलित हैंडपंपों का उद्घाटन किया गया है। इन हैंडपंपों से 120 परिवारों को पानी मिलेगा। काजल ने कहा कि दुनीयारी के लिए प्रस्तावित सड़क की फाइल से संबंधित कार्य भी चल रहा है ।