गोमिया: सियारी पंचायत में महुआ विवाद पर हुई अहम बैठक, एसडीओ अगली बैठक में होंगे शामिल
Gumia, Bokaro | Jun 12, 2026 गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को सियारी, उदा, डुमरी और दारीदाग टोला के ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। समय लगभग एक बजे बैठक में प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, पूर्व प्रमुख गुलाब हांसदा, वन विभाग के वनरक्षी विकास कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।