राजगढ तहसील के रतनपुरा में अपने घर में रात के समय में पशुओं को चारा डालने के लिए झोपड़े में गये एक 59 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मुंशीराम को जहरीले सांप द्वारा काट लेने का मामला प्रकाश में आया है।वहीं सर्प के काटने पर जब उसने शोर मचाने पर परिजन तुरन्त बुजुर्ग को पहले गांव के धार्मिक स्थल लेकर गये।जहां झाडफ़ूंक व प्राथमिक ईलाज के बाद डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया।