सहारनपुर: पतंग लूटने के दौरान 12 साल का मासूम 66 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, धमाके के साथ छत से गिरा
वार्ड 32 अब्दुल्लाह कॉलोनी नमक मिल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम 5:00 बजे सामने आया। जहां 12 साल का एक बच्चा पतंग लूटने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार बच्चा गली में खेल रहा था, तभी कटी पतंग को पकड़ने के लिए वह एक मकान की छत पर चढ़ गया। पतंग 66,000 वोल्ट की बिजली लाइन में उलझी हुई थी।