दुधि: देवरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक की मौत और एक घायल
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास शुक्रवार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया। जहाँ इलाज के दौरान बाइक चालक 37 वर्षीय देवचंद पुत्र बब्बन, निवासी गिरवानी, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर की मौत हो गई।