मझौलिया से खबर है जहां आज 28अक्टूबर मंगलवार करीब 4 बजे बेतिया से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलट ने मझौलिया स्टेशन पहुंचते ही स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने