हाथरस: हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने सूचना पर कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक 10 वर्षीय बालिका के साथ युवक द्वारा घर के अंदर कमरे में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। एक युवक पर बालिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने बालिका का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।